सर्दियों में दमकती त्वचा पाने के लिए रात में लगाएं ये होममेड नाइट सीरम – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

विंटर सीजन में स्किन बहुत ही ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से निखार खोने लगता है। वहीं, स्किन ड्राई होने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती हैं। आज हम आपको विंटर के लिए स्पेशल नाइट सीरम के बारे में बता रहे हैं। इस नाइट सीरम को अगर आप सोने से पहले चेहरे पर लगाकर सोते हैं, तो आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी। 

इन चीजों से बनाएं   
गुलाबजल (20 ML)
ग्लिसरिन
एक नींबू

ऐसे बनाएं 
सबसे पहले गुलाबजल में 5 से 6 बूंद ग्लिसरीन डालें।
इनमें एक नींबू का रस डालें। ग्लिसरीन एक अच्छा मॉइश्चराइजर होता है। वहीं, गुलाबजल एक ऐस्ट्रिंजेंट है तो नींबू को नेचुरल ब्लीच के तौर पर देखा जाता है। 
इनको अच्छी तरह मिला लें और रात को सोते समय त्वचा पर लगाएं। आप चाहें, तो इसमें विटामिन ई के कैप्सूल भी एड कर सकते हैं।

नाइट सीरम लगाने से पहले ध्यान रखें रूटीन 
आपको सीरम लगाने से पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करना है। इसके बाद आपको चेहरे को अच्छी तरह पोंछकर इस पर अपनी स्किन के हिसाब से टोनर लगाना है। फिर आपको टोनर को सूखने देना है, टोनर सूखने के बाद आपको चेहरे पर नाइट सीरम से मसाज करनी है। फिर इसे यूं ही लगाकर सो जाएं।

दिन में ऐसे लगाएं 
आप अगर घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो भी आप यह ग्लोइंग सीरम लगा सकते हैं। इसके लिए आपको चेहरे को धोकर टोनर यूज करना है। इसके बाद आप सीरम लगाकर इस पर मॉइश्चराइजर लगा लें। इसके बाद आप सनस्क्रीन या मेकअप कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here