बीते 24 घंटे में कोरोना के मिले 7974 नए केस, इस राज्य में सबसे ज्यादा मामलें – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

भारत में अब पहले से कोरोना का कहर कम हो गया है. कोरोना के नए मामलों की रफ्तार घटकर 8 हजार से नीचे पहुंच गई है. हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 7,974 नए कोरोना केस आए और 343 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 4006 मामले और 125 मौतें शामिल हैं. देश में 24 घंटे में 7,948 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 317 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 47 लाख 18 हजार 602 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 76 हजार 478 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 41 लाख 54 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या एक लाख से कम है. कुल 87 हजार 245 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

देश में अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. महाराष्ट्र और केरल में बीते दिन 4-4 नए मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, तमिलनाडु में भी एक मामला सामने आया. बता दें, देश में अब तक ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या 73 हो गई है.

  • कोरोना के कुल मामले– तीन करोड़ 47 लाख 18 हजार 602
  • कुल डिस्चार्ज– 3 करोड़ 41 लाख 54 हजार
  • कुल एक्टिव केस– 87 हजार 245 
  • कुल मौत– 4 लाख 76 हजार 478
  • कुल टीकाकरण– 135 करोड़ 25 लाख 36 हजार डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 15 दिसंबर तक देशभर में 135 करोड़ 25 लाख 36 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 60.12 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 65.88 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.84 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.37 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.38 फीसदी है. एक्टिव केस 0.25 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 27वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here