विराट कोहली वनडे सीरीज से नाम वापस लेने पर पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे से पहले काफी उथल पुछल मच गई है। टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं तो विराट कोहली के वनडे सीरीज से नाम वापस लेने की खबर आ रही है। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस बात को लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इस तरह की चीजों से क्रिकेट का माहौल खराब हो रहा है।

सोमवार शाम को रोहित के प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की खबर आई। इस चोट की वजह से वह तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए। मंगलवार की सुबह यह जानकारी मिली की विराट ने वनडे सीरीज से नाम वापस लिया है। वह परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। हालांकि बीसीसीआइ के अधिकारी ने इस खबर को नकारते हुए कहा कि टेस्ट कप्तान की तरफ से ऐसी कोई बात नहीं की गई है।

पूर्व भारतीय कप्तान अजहर ने इस मामले पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “विराट कोहली ने इस बात की सूचना दी है कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और रोहित शर्मा अगली टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ब्रेक लेने में किसी तरह की कोई बुराई नहीं है लेकिन वक्त इससे बेहतर हो सकता था। इससे जो मनमुटाव की बातें है उनको हवा मिल गई है। इन दोनों में से कोई भी क्रिकेट के किसी प्रारूप को नहीं छोड़ेगा।”

दरअसल बीसीसीआइ ने हाल ही में विराट को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला लिया है। इस चीज को लेकर काफी कुछ हो चुका है। कोहली ने कहा कि उनको वनडे की कप्तानी के हटाए जाने से पहले जानकारी नहीं दी गई। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कोहली को कप्तानी छोड़ने की बात कही गई थी लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद रोहित को कप्तान बनाए जाने का फैसला लिया गया।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here