J&K: सुरक्षाबलों की आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा का 1 आतंकी ढेर – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है. सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा का 1 आतंकी ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. बता दें कि श्रीनगर में बीती रात आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 11 पुलिसकर्मी घायल हैं. आतंकी हमले में घायल हुआ तीसरा पुलिसकर्मी रमीज अहमद आज सुबह शहीद हो गया. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ग्रुप कश्मीर टाइगर्स ने श्रीनगर आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है.

पूंछ में आंतकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी

बता दें कि पुंछ के सुरनकोट में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है. दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हो रही है. लश्कर का एक आतंकी मारा जा चुका है. आंतकियों का बचना नामुमकिन है. 16 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की टीम मिलकर आंतकियों के खिलाफ ये ज्वाइंट ऑपरेशन कर रही है. सुरक्षाबलों को इनपुट में मिला था कि पुंछ में 2 से 3 आतंकी छिपे हैं.

श्रीनगर में आतंकियों का कायराना हमला

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकियों ने कायरना हरकत की है. श्रीनगर में सुरक्षाबलों की एक बस पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 11 घायल हैं. आतंकियों ने श्रीनगर के जेवान पंथा चौक इलाके के पास पुलिस की बस पर अंधाधुंध फायरिंग की. ये हमला सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ. तीन आतंकियों ने पुलिस बस पर ये हमला उस वक्त किया जब पुलिस के 25 जवान ड्यूटी खत्म करके वापस जा रहे थे.

हमले के बाद भाग गए आतंकी

बता दें कि बस पर 2-3 आतंकियों ने तीन तरफ से हमला किया. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को भी गोली लगी है लेकिन तीनों हमलावर आतंकी भागने में सफल रहे. आतंकी हमले में घायल पुलिस के जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है. वहीं श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में चेकिंग के दौरान आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक विदेशी आतंकी समेत लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here