21 साल बाद भारत के लिए एक बार फिर गौरव का पल, हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स – 24×7 Teza Samwad

0
14

लारा दत्ता के मिस यूनिवर्स चुने जाने के पूरे 21 साल बाद भारत के लिए एक बार फिर गौरव का पल आ गया. दरअसल भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स चुनी गई है. उनका मिस यूनिवर्स चुना जाना पूरे देश के लिए गर्व की बात है. ये दिन खास इसलिए भी है क्योंकि आज से पहले साल 2000 में भारत को मिस यूनिवर्स का ताज मिला था. 

बता दें कि मिस यून‍िवर्स 2021 का ये कंपटीशन इजरायल के Eilat में किया गया है. इस कंपटीशन के प्रील‍िम‍िनरी स्टेज में 75 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था. वहीं मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली हरनाज कौर संधू ने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब भी जीता था. 

टॉप तीन प्रतियोगियों से पूछा गया था सवाल

वहीं कंपटीशन के दौरान जब टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? जिसके जवाब में संधू ने कहा कि मैंने देखा कि आज के समय में युवा जिस बात का सबसे ज्यादा दबाव ले रहे हैं वो है अपने आप पर विश्वास करना. उन्होंने कहा कि हमें पता होने चाहिए की हम अलग हैं और हमारा बांकियों से अलग होना ही खूबी है और यही हमारा आत्मविश्वास बढ़ाती है. उन्होंने कहा कि युवाओं को दूसरों से तुलना करना बंद कर देना चाहिए. मैंने खुद पर विश्वास किया है और आज मैं जहां हूं वो इसी के कारण हूं. 

कौन हैं हरनाज़ संधू?

हरनाज़ संधू मूल रूप से पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. हरनाज़ पेशे से मॉडल हैं और वो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं. हरनाज़ को पिछले साल की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया. पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा (Paraguay’s Nadia Ferreira) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने (South Africa’s Lalela Mswane) तीसरे स्थान पर रहीं.  हरनाज संधू रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस हैं और अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती है. हरनाज दो पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं. एक का नाम यारा दियां पू बारां और बाई जी कुट्टांगे है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here