वार्ड पार्षद कुसुमलता देवड़ा द्वारा वरिष्ठ जनों के संग मिलकर जिला कलेक्टर महोदय इंद्रजीत सिंह को वार्ड की 11 सूत्रीय मांगों से अवगत करवाया।

0
27

आज दिनांक 02/12/ 2021 को वार्ड पार्षद कुसुमलता देवड़ा द्वारा वरिष्ठ जनों के संग मिलकर जिला कलेक्टर महोदय इंद्रजीत सिंह को वार्ड की 11 सूत्रीय मांगों से अवगत करवाया। इसमें सभी विभागों से संबंधित समस्या थी।

1 चांदपोल गेट से नैंनची बाग तक पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तावित सीसी रोड से पहले बड़ी साइज की सिविर लाइन डलवाई जाए। उसके बाद ही सीसी रोड का कार्य करवाया जाए।

2 वार्ड में कई बस्तियों में सिविर लाइन नहीं है। वहां पर सिविर लाइन डलवाई जाए।

3 सूरसागर थाना से मेहरानगढ़ तक केबल बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।विद्या साला से चांदपोल गेट तक केवल खिंचवाई जाए। तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।

4 वार्ड 19 क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत ही बड़ा है तथा यहां पर सबसे ज्यादा कच्ची बस्तियां है। वार्ड में जनसंख्या तथा क्षेत्रफल के हिसाब से कर्मचारी लगवाए जाएं।

5 वार्ड में लाइट की बहुत समस्या आ रही है। क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण कई जगह लाइट नहीं लगी हुई है। वार्ड में आवश्यकता के अनुसार लाइटें लगवाई जाए।

6 वार्ड 20 का सारा कचरा गधों के माध्यम से वार्ड 19 में आ रहा है। उसे बंद कराकर व्यास पार्क के पास डंपिंग पॉइंट शिफ्ट किया जाए।

7 वार्ड में कई जगह पावर की समस्या है। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए जहां पर खुलितारे हैं, उनको इंसुल्टेड किया जाए। कुछ जगहों पर थ्री फेस की लाइन खिंचवाई जाए।

8 रावटी कच्ची बस्ती क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। मेन रोड की सिविल लाइन को आगे तक बढ़ाया जाए।

9 वार्ड में पानी की काफी समस्या है। आए दिन पानी के प्रेशर को लेकर काफी समस्या उत्पन्न होती है। जिन लोगों को पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है उन सभी लोगों को पानी का कनेक्शन दिया जा।

10 वार्ड में आंगनबाड़ी व स्कूल गोवर्धन तलाब भील बस्ती के भवन को मरम्मत किया जाए। पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया परंतु एक वर्ष हो चुका है। किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

11 आ जा जा के जाति प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को लेकर कलेक्टर साहब को अवगत कराया।

इसके पश्चात नगर निगम आयुक्त से भी मिलना हुआ। उन्हें भी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में राजेंद्र जी सोढा, टीकम चंद जी परमार ,छोटू सिंह जी गहलोत, संतोष देवड़ा, चेनाराम मेघवाल, सूरज राकांत, मुरली मनोहर ओझा, अशोक सांखला ,कन्हैया लाल जी, भंवर सिंह राजपुरोहित, उषा भट, भगवान दास सेन, मुकेश सोनी, चेनाराम जी, शिवराज जी व जनसेवक सुरेंद्र कुमार देवड़ा मौजूद थे।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here