सर्दियों में इन चीजो का करें सेवन, आयरन की कमी होगी दूर – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

शरीर में आयरन की कमी होने पर खून की कमी और हीमोग्लोबिन लगातार गिरने लगता है. आयरन कम होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. दरअसल आयरन की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं यानी आरबीसी (RBC) काउंट कम होने लगता है. आयरन में हीमोग्लोबिन होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है. आयरन की कमी होने पर आपकी स्किन और बालों पर भी बुरा असर पड़ता है. शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए. सर्दियों में आप पालक, चुकंदर और हरी सब्जियों को आहार का हिस्सा बनाएं. ये आयरन का अच्छा स्रोत हैं. जानते हैं आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ.

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ 

1- पालक- शरीर में आयरन की कमी होने पर खाने में पालक जरूर शामिल करें. पालक खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. पालक में कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन और क्लोरीन, फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं.

2- चुकंदर- चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है. रोज चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है. चुकंदर को आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. 

3- हरी सब्जियां और फल- आयरन की कमी होने पर अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें. हरी सब्जियां खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. खाने में लाल रंग के फलों को शामिल करने से शरीर में खून बनने में मदद मिलती है. 

4- अनार- अनार शरीर में आयरन की कमी तो पूरा करता ही है साथ ही कई फायदे पहुंचाता है. अनार खाने से ताकत मिलती और आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां जैसे एनीमिया भी दूर हो जाती हैं. 

5- अमरूद- अमरूद एक ऐसा फल है जो काफी सस्ता लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर है. अमरूद में काफी मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है. अमरूद खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here