
आज दिनांक 13.11.2021 को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री जोस मोहन , आयुक्तालय जोधपुर व श्रीमान भुवन भूषण यादव पुलिस उपायुक्त जोधपुर ( पूर्व ) , श्री भागचन्द अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व के निर्देशन में बदमाशान के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश पर श्रीमान दरजाराम एसीपी वृत पूर्व के नेतृत्व में थानाधिकारी रातानाडा श्री मूलसिंह नि . पु . श्री बुद्धाराम नि . पु . थानाधिकारी पर्यटक थाना जोधपुर , श्री लेखराज नि . पु . थानाधिकारी महामंदिर , पुलिस थाना उदयमंदिर मय जाब्ता द्वारा आज जसवन्तसिंह फार्म हाउस के सामने पाबुपुरा रोड़ पर स्थित रेस्टोरेन्ट पर पहुंचे । जहाँ एक व्यक्ति बिना अनुज्ञापत्र के जवान युवको को हुक्को का सेवन कराते पाया गया । बिना अनुज्ञा पत्र के धुम्रपान कराने पर रेस्टोरेन्ट संचालक नरेशसिंह पुत्र अमरसिंह जाति राजपूत निवासी बीजेएस कॉलोनी पुलिस थाना महामंदिर जोधपुर व अन्य 12 जनों को राजस्थान ध्रुमपान प्रतिषेध अधिनियम में गिरफ्तार किया जाकर मौके से 32 हुक्के मय 40 पाईप , चिलमे व फ़्लेवर जब्त किये गये एवं हुक्को का सेवन करने वाले कुल 70 व्यक्तियों के | विरूद्ध कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई तथा रेस्टोरेंट संचालक दिलीपसिंह द्वारा बिना लाईसेंस व अनुज्ञापत्र के अपने कब्जे में अवैध रूप से किंगफिशर अल्ट्रा बीयर से भरी 141 बोतल , किंगफिशर प्रिमीयम की 32 बोतल टूबोक बीयर की 29 बोतल व ब्लेण्डर | मेग्यूनियम की 19 बोतल कुल 121 बीयर से भरी हुई बोतले कार्टून में डाली हुई व । सिचवेयर केन कुल 16 बरामद की गई जो बिना लाइसेंस के अवैध बोयर बार चलाता पाये जाने पर दिलीप सिंह को जुर्म धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में गिरफ्तार किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















