कुटीर उद्योग करने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणा जैसे शॉपिंग फेस्टीवल की जरूरत : जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास

0
37

जोधपुर। 31 अक्टूबर, जोधपुर की पुष्करणा महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय दीपावाली फेस्टिवल ‘प्रेरणा – एक पहल विकास की ओर’ कार्यक्रम का समापन समारोह आज राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस श्री गोपालकृष्ण व्यास और सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी श्रीमती नीलू पुरोहित की उपस्थिति में हुआ। इससे पहले आज अंतिम दिन का शुभारम्भ अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री करण सिंहजी राजपुरोहित और अतिरिक्त महाअधिवक्ता मनीष व्यास, महालक्ष्मी महिला कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती ज्योत्सना व्यास एवम वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता और राजकीय अधिवक्ता श्री अनिल जोशी जी उपस्थित रहे। वही दूसरे दिन की शाम शनिवार को नगर निगम दक्षिण आयुक्त श्री अरुण जी पुरोहित, डा. शशि व्यास, नगर पार्षद और जागरूक युवा फोर्स के अध्यक्ष श्री सुरेश जोशी छोट्सा और पार्षद मधुमती बोड़ा भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण व्यास ने सभी महिला उद्यमियों की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए जिससे कुटीर उद्योग करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन मिल सके, साथ ही उन्होंने सपरिवार दीपावाली की शापिंग भी की और स्टॉल लगाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन दिया।

वही अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष व्यास और करण सिंह जी राजपुरोहित ने बताया कि मुझे इस मेले मे आकर बहुत खुशी मिली है और में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। श्री मनीष व्यास और करण सिंह जी ने सभी महिलाओं से अपने जरूरत की चीजे खरीदी और उनसे यह भी कहा की जरूरत पड़ने पर हम सबको एक दूसरे का साथ देना चाहिए।

वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता और राजकीय अधिवक्ता श्री अनिल जोशी ने कहा के महिलाएं बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है और उनमें एक अद्भुत हुनर है जो अपने घर को संभालने के साथ साथ उद्योग में भी बराबरी का सहयोग कर रही है।

सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी श्रीमती नीलू पुरोहित ने भी सभी महिला उद्यमियों और आयोजको की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं अपने आप में बदलाव लाते हुए विकास की और बढ़ रही है, जो महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आयोजन टीम की संरक्षक तरुलता जी छंगाणी, अध्यक्ष श्रीमती संतोष पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया और मेला प्रभारी राखी व्यास ने अतिथियों को इस मेले में स्टॉल लगाने वाली महिलाओ से रूबरू करवाया।

इस मौके पर मैनेजमेंट टीम की श्रीमती सुमन कल्ला, श्रीमती आभा बोहरा, श्रीमती सुनीता पुरोहित, श्रीमती महिमा पुरोहित, श्रीमती कीर्ति व्यास और श्रीमती अंकिता छंगाणी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा की इनके आने से इस मेले में स्टॉल्स लगाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन मिला।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here