यात्रा करने वाले नागरिकों के लिये अलग से कोविड सैम्पलिंग की सुविधा

यात्रा करने वाले नागरिकों के लिये अलग से कोविड सैम्पलिंग की सुविधा

Iईएसआई अस्पताल में बने सेंपलिंग बूथ पर जाकर अपनी जांच करवा सकते हैं

जोधपुर । कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के निर्देशानुसार यात्रा करने वाले नागरिकों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए जाना अनिवार्य किया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग जोधपुर की ओर से इन यात्रा करने वाले नागरिकों को विशेष सहूलियत देते हुए उनके लिए पृथक कोविड सैम्पलिंग बूथ स्थापित कर जांच कराने की सुविधाएं प्रदान की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बलवंत मंडा ने बताया कि अंतर राज्य एवं विदेश यात्रा पर जाने से पूर्व नागरिक सरकार के निर्देशानुसार अपनी कोविड-19 कराने के लिए वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के आउटडोर पहुंच कर वहां लाइनों में लगकर अपनी कोविड-19 जांच करवा रहे हैं। इस दौरान वहां पर उपस्थित अन्य मरीजों में संदिग्ध/ पॉजिटिव संक्रमित मरीजो के संपर्क से बचाव व आगामी कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु विशेष बंदोबस्त करते हुए इन यात्रा करने वाले नागरिकों को अपनी कोविड-19 की जांच अलग से सेंपलिंग बूथ स्थापित किया गया है। डॉ. मंडा ने बताया कि जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के सामने इएसआई अस्पताल (कर्मचारी राज्य बीमा डिस्पेंसरी संख्या एक) में जाकर अपनी जांच करवा सकते हैं। उन्होंने यात्रा करने वाले सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वह अब आईएलआई ओपीडी में अपनी जांच नही करवाये, ताकि आप स्वयं और दूसरों को कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने में सफल हो पाएंगे।उन्होंने बताया कि इस सुविधा से यात्रा करने वाले नागरिकों को आसानी रहेगी। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम भी प्रभावी रूप से की जा सकेगी।

This News is Updated by जितेन्द्र पुरोहित
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here