भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने मुख्यमंत्री की विदर्भ उद्धव ठाकरे यात्रा पर कसा तंज

0
39

ठाणे। भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विदर्भ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ यात्रा से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना के कार्य और पूर्वी विदर्भ के भंडारा और चंद्रपुर जिलों में अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता डारेकर ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, सिर्फ विदर्भ की यात्रा से उसका विकास सुनिश्चित नहीं हो जाएगा। मुख्यमंत्री को सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस नीत पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई कई विकास परियोजनाओं के कार्य पर सत्तारूढ़ शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार रोक लगा रही है। डारेकर ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उच्चतम न्यायालय में अभी यह मामला लंबित है।

This News is Updated by
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here