भोपाल में स्कूली बच्चों से छेड़छाड़-रेप के 2 मामले, 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

0
13

  • 5वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल-वैन ड्राइवर गिरफ्तार
  • दूसरा मामला 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप में 4 नाबालिग गिरफ्तार

भोपाल में एक स्कूल-वैन के ड्राइवर को पांचवीं क्लास की कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शहर में ही चार नाबालिगों को पांच वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पहली घटना में मंगलवार रात को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया कि स्कूल वैन का ड्राइवर पिछले कुछ दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है. भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा मंगलवार शाम को बदहवासी की हालत में घर लौटी थी.

ये पढ़ें-कई हिंदू परिवार पहुंचे अटारी बॉर्डर, बताया- क्यों छोड़ना चाहते हैं पाकिस्तान

पिपलानी पुलिस के मुताबिक ड्राइवर की पहचान शुभम के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक शुभम ने पीड़ित लड़की को अपनी गोद में बैठने के लिए कहा. मंगलवार को वैन में बैठे बच्चों में लड़की का घर सबसे बाद में आऩा था. जब लड़की ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसने उसे कई तमाचे मारे.

लड़की ने घर वालों को ये भी बताया कि पिछले कई दिनों से ड्राइवर उसे गलत ढंग से छूने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करने के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें-दिल्ली की जनता ने आजतक पर बनाया अपना मेनिफेस्टो, ये हैं 10 सबसे बड़े मुद्दे

दूसरी घटना शहर के अशोक गार्डन क्षेत्र की है. यहां केजी में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ चार नाबालिगों ने कुकर्म किया. बच्चे को 15 से 17 साल के बीच के चारों आरोपियों ने मंगलवार को निर्जन स्थान पर बुलाया था. बच्चे ने अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी और बताया कि 27 जनवरी को चारों नाबालिगों ने उसके साथ क्या किया था.

बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने बताया कि चारों नाबालिगों से पूछताछ के बाद सामने आया कि चारों ने बच्चे के साथ उसी जगह पर कुकर्म किया था जहां उन्होंने उसे मंगलवार को फिर बुलाया था.

आईपीसी और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया.

This News is Updated by
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here