श्रद्धा व परम्परागत ढंग से मनाया ऊब छठ पर्व श्रद्धा व परम्परागत ढंग से मनाया ऊब छठ पर्व Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

श्रद्धा व परम्परागत ढंग से मनाया ऊब छठ पर्व

कृष्ण व शिव मंदिरों में महिलाओं के दर्शन की विशेष व्यवस्था की

जोधपुर,श्रद्धा व परम्परागत ढंग से मनाया ऊब छठ पर्व।भगवान कृष्ण के बड़े भ्राता बलराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर मनाए जाने वाला चंदन षष्ठी पर्व (ऊब छठ) सूर्यनगरी में श्रद्धा व परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान महिलाएं व युवतियों ने सूर्यास्त के बाद चन्द्रोदय तक खड़े रहकर व्रत का पालन किया ऊब छठ के दौरान वे दिनभर निराहार रही तथा चन्द्रमा के दर्शन-पूजन तथा छठ की कथा श्रवण के बाद ही व्रत का पारणा किया।
इस पर्व के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख शिवालयों व कृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट व दर्शन की व्यवस्था की गई।

यह भी पढें – करंट लगने से दो युवकों की मौत

शहर के कई मंदिरों में चन्द्रोदय तक भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया। चांदपोल के बाहर रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में तीजणियों का विशिष्ट पर्व ऊब छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर मे सुबह विद्वान पंडितों ने महारूद्र अभिषेक करवाया। शाम को महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। रात आठ बजे से कलाकार इन्द्रजीत छंगाणी व अन्य कलाकारों की ओर से चंद्रोदय तक भजनों की प्रस्तुति दी गई।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here