पेड़ के सहारे चढ़े गोदाम में घुसे दराज से सात लाख की नगदी चोरी पेड़ के सहारे चढ़े गोदाम में घुसे दराज से सात लाख की नगदी चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

पेड़ के सहारे चढ़े गोदाम में घुसे दराज से सात लाख की नगदी चोरी

गोदाम की चारदीवारी के टीन शेड को काट एवं मोड़कर किया प्रवेश

जोधपुर,पेड़ के सहारे चढ़े गोदाम में घुसे दराज से सात लाख की नगदी चोरी।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र पाल बालाजी के पीछे भादू मार्केट में एक एजेंसी के गोदाम में रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सात लाख नगदी चुरा ली। नकबजन एक पेड़ का सहारा लेकर चढ़े फिर टीन शेड को काट एवं मोडक़र भीतर प्रवेश किया। सारा घटना एजेंसी के गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। नकबजन दो लोग थे। सुबह गोदाम पर आने पर घटना का पता लगा और पुलिस को सूचना दी गई। एसआई मानाराम आदि मौके पर पहुंचे और फुटेजों को खंगाला। इस बारे में एजेंंसी के मालिक की तरफ से चोरी का प्रकरण दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें – साइक्लोथाॅन रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह,तैयारियां पूरी

एसआई मानाराम ने बताया कि पावटा लक्ष्मी नगर स्थित जैन कॉलोनी के रिषभ जैन अभय सैल्स एजेंसी चलता है। उसका एक गोदाम पाल बालाजी मंदिर के पीछे भादू मार्केट में है। यहां गोदाम पर कास्मेटिक सामान के साथ सिगरेट आदि के कार्टन रखे जाते हैं। गुजरी रात में गोदाम में दो शातिर नकबजन घुसे। पहले तो कार्टनों को खंगाला फिर एक अलमारी की दराज से सात लाख रुपए ले गए। एसआई मानाराम ने बताया कि शातिर नकबजन गोदाम के पीछे लगे एक पेड़ के सहारे चढ़े थे। फिर वहां से उतरने से पहले चारदीवारी के टीन शेड को काटा और मोडक़र अंदर घुसे। फुटेज से अब चोरों की पहचान की जा रही है। मामला दर्ज किया गया है। शीघ्र ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here