बहुमंजिला इमारत में एक फ्लैट के किचन में लगी आग Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

बहुमंजिला इमारत में एक फ्लैट के किचन में लगी आग

जोधपुर,बहुमंजिला इमारत में एक फ्लैट के किचन में लगी आग।शहर के पीएफ कार्यालय के पास में एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट के किचन में रात को आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से चिमनी और वायरिंग जल गई। शास्त्रीनगर से दमकल घटनास्थल पर पहुंची,मगर आग पर उससे पहले ही काबू कर लिया गया।

शास्त्रीनगर फायर स्टेशन के अनुसार पीएफ कार्यालय के पास में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट है। यहां पर एक फ्लैट में प्रेमलता पुरोहित के यहां किचन में आग लगने की सूचना मिलने पर दो गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। संभवत: वायरिंग में शार्ट सर्किट से यह आग लगी थी। किचन की चिमनी और वायरिंग जल गई। समय पर आग को काबू कर लिया गया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।