
जोधपुर, 13 अगस्त। 77वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आज भूतनाथ उद्यान में तिरंगा जागरण रैली का आयोजन किया गया, आनन्द सी पुरोहित ने बताया कि ये रैली मारवाड़ सोशल मीडिया संगठन, भूतनाथ मित्र मंडली और सेवार्थ ग्रुप के संयुक्त सानिध्य में आयोजित की गई। इस तिरंगा रैली में 85 साल के वयोवृद्ध बुजुर्ग से लेकर 5 साल के बालकों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस तिरंगा रैली में जैन वाटिका के होनहार बच्चो ने शानदार बैंड वादन करके देशभक्ति के तरानों से वातावरण में जोश का संचार भरा वहीं बिंदु व्यास, चंद्रकला मेहता, रश्मि रामदेव ने देश को समर्पित अपने नृत्य का भावभीना प्रदर्शन भी किया।
इस समारोह में अभिनय गुरुकुल के अरु व्यास की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश की नसों में व्याप्त विविध कुरीतियों के प्रति जनमानस में जागरूकता का दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर सेव लाइफ संस्थान के मयूर बाहेती, डॉ प्रेक्षा, अपर्णा मोदी, राकेश जोशी, राजेश व्यास, मयंक ने बताया कि अचानक हार्ट फेल होने पर दिए जाने वाले सी पी आर का प्रशिक्षण दिया गया।
इस तिरंगा जागरण रैली का नेतृत्व नवल जोशी के साथ गोविन्द किशन बोहरा, गोपीकिशन बोहरा, जगदीश कल्ला, बंशीधर जोशी, प्रो. जुहूर खॉं मेहर, नरेन्द्र सिंह, प्रो. नारायण दास पुरोहित, संतोष थानवी, नरेंद्रदत्त पुरोहित, रामजी व्यास ने किया।
रैली में आनन्द राज व्यास, ओम जी धूत, आनंद जोशी, सुनील व्यास ढबसा, अमित व्यास, सोमनाथ रामदेव, सुनील मेहता, देवेंद्र मेहता, नरेंद्र व्यास, विपिन रागवानी, मनीष सोलंकी, अनिल पुरोहित, ओमजी बोहरा आनन्द पुरोहित सुनिल पुरोहित लाल बादशाह सहित अनेक देशप्रेमी साथियों ने सक्रिय शिरकत की।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















