जिले में 25 शिविर लगाकर 1.40 लाख स्मार्ट फोन का होगा वितरण जिले में 25 शिविर लगाकर 1.40 लाख स्मार्ट फोन का होगा वितरण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7
1-40-lakh-smart-phones-will-be-distributed-by-setting-up-25-camps-in-the-district

जिले में 25 शिविर लगाकर 1.40 लाख स्मार्ट फोन का होगा वितरण

  • इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना
  • जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालयों पर महिलाओं को दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

जोधपुर,जिले में 25 शिविर लगाकर 1.40 लाख स्मार्ट फोन का होगा वितरण। मुख्यमंत्र की बजट घोषणा 2022-23 में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन मय इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए “इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना” के अन्तर्गत जोधपुर जिले में लगभग एक लाख 40 हजार स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिले में 25 स्मार्ट फोन वितरण शिविर लगाए जाएंगे। इनमें जिला मुख्यालय पर 4 तथा सभी 21 ब्लॉक स्तर पर ये शिविर लगाए जाएंगे। जोधपुर जिले में लगभग 1 लाख 40 हजार स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव कार्यक्रम घोषित

यह जानकारी जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में दी गई। इसमें इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले शिविरों की व्यवथाओें एवं तैयारियों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वीसी में नगर निगम आयुक्त उत्सव कौशल,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा तथा जिले के उपखण्ड अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों की सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाओं की आरंभिक तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए हर प्रकार की जरूरी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में आरपीएफ जवान ने की फायरिंग,4 की मौत

जिला कलक्टर ने शिविर आयोजन के लिए उपयुक्त स्थल के चिह्निकरण, मानसून के दृष्टिगत सभी सुविधाओं एवं प्रबन्धों को सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों से इन शिविरों के आयोजन को और अधिक बेहतर स्वरूप प्रदान करने के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने इस योजना से संबंधित राज्य सरकार की गाइड लाइंस का विस्तार से अध्ययन कर इसे अच्छी तरह समझने,शिविरों के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के प्रबन्ध करने, आरंभिक तैयारियों को मूर्त रूप देने, उपयुक्त विस्तृत एवं सुरक्षित स्थलों का चयन करने,जिले भर के लिए एकरूप मॉडल ले आउट का ध्यान रखने, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स एवं वेंडर्स से संवाद बनाए रखने आदि के लिए निर्देश दिए।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here