Jaipur: प्रहलाद जोशी बोले- मुफ्त योजनाओं के नाम पर जनता गुमराह ना हो, ये सभी योजनाएं जनता पर बोझ बनने वाली हैं

0
13
Prahlad Joshi said that the public should not be misled in the name of free schemes

कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री प्रहलाद जोशी, सीपी जोशी व अन्य।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जयपुर आए। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। उसके बाद जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में उन्होने भाजपा विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों के संबंध में संबोधित किया। प्रदेशभर के कुल 51 हजार 187 बूथों पर भाजपा को किस तरह मजबूत किया जाए इस संबंध में कार्यशाला में सुझाव भी लिए गए। वहीं आगामी आंदोलन ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया। 

कांग्रेस पार्टी के डीएनए में ही झूठ भरा हुआ है

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान को लेकर मुझे पूरी उम्मीद और विश्वास है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत से मजबूत सरकार बनाएगी। गहलोत सरकार की एक पुरानी आदत है लोगों से झूठे वादे करना और उन्हें भूल जाना। कांग्रेस पार्टी के डीएनए में ही झूठ भरा हुआ है, राजस्थान में किसानों से ऋण माफी का वादा किया था। साढे़ चार साल बीत जाने के बाद भी वह पूरा नहीं हुआ। गहलोत सरकार के इन झूठे वादों के कारण आज 19 हजार किसान संकट में है।

भारत आज बिजली एक्सपोर्ट कर रहा है

प्रहलाद जोशी ने कहा कि राजस्थान पहला वह प्रदेश है, जहां पहले जनसंघ के मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत जैसे नेता मिले, जिन्होंने उपराष्ट्रपति तक का सफर तय किया। गहलोत पर हमला करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार कोयला कम होने का रोना रोते हैं, जबकि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है। आज से दस साल पहले बिजली को लेकर उत्तर भारत में बहुत समस्या थी कभी ब्लैक आउट होता, ग्रिड ठप्प हो जाते थे। इन नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बिजली उत्पादन में सरप्लस है। भारत आज बिजली एक्सपोर्ट कर रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री आज मुफ्त बिजली देने का जो वादा कर रहे हैं वो सब प्रधानमंत्री मोदी के सरप्लस बिजली उत्पादन के चलते ही हो पाया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दस तक गिनती गिनकर कर्ज माफी करने की घोषणा करते हैं, जबकि असलियत यह है कि प्रदेश का किसान वादाखिलाफी के चलते आत्महत्या करने को मजबूर है। 

राजस्थान आज दुष्कर्म के मामलों में देश में सबसे आगे 

चुनाव प्रभारी जोशी ने कहा कि प्रदेश का भविष्य जनता के हाथों में है। एनसीआरबी के आंकडे़ बताते हैं कि राजस्थान आज दुष्कर्म के मामलों में देश में सबसे आगे हैं। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमजनता तक प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को पहुंचाने का जिम्मा है। देश में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने के चलते की कोविड महामारी के समय पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बन पाई है। प्रहलाद जोशी ने अपने विदेश दौरे की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, जिन देशों की जनसंख्या ही कुल ढाई करोड़ है वो देश भी कोविड के समय इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण नहीं कर पाए। वहीं भारत ने 200 करोड कोविड डोज लगाकर विश्व मे कीर्तीमान स्थापित कर दिया। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कमल खिलने वाला है। मौजूदा गहलोत सरकार में युवा, किसान और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हमें गर्व है कि राजस्थान ने दो बार आमचुनाव में सभी 25 शीटें जीताकर बता दिया कि राजस्थान विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के चलते विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है।

अपराध और राजनीतिक सांठगांठ

प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कांग्रेस की गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ हमने निरंतर जनआक्रोश सभा और घेराव किए हैं। आगामी समय में ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों को इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ मुहिम में शामिल किया जाएगा। किसान वादाखिलाफी, महिला दुष्कर्म और जंगलराज के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर, गली मोहल्ले, चौपाल और घर-घर पहुचंकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन को मजबूत करेंगे। प्रदेश में जंगलराज और बदहाली का यह आलम है कि जब सुबह उठकर अखबार देखते हैं तो कोई न कोई महिला उत्पीड़न, हत्या और आत्महत्या की घटनाएं देखने को मिलती हैं। करौली में विवाहिता के मुंह में तेजाब डालकर कुंए में धकेल दिया जाता है। आज सुबह की एक घटना सामने आई, जिसमें नन्नू नाम के आदमी के शरीर के दो टुकड़े कर दिए। प्रदेश में अपराधियों का दुस्साहस कितना बढ़ गया है। कहीं न कहीं अपराध और राजनीतिक सांठगांठ के कारण ये सब हुआ है। 

बीकानेर सभा ने देश में एक नया कीर्तीमान स्थापित किया

भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की बीकानेर सभा ने देश में एक नया कीर्तीमान स्थापित किया है। पूरे देश में 700 मिलियन लोगों ने बीकानेर में बारिश के दौरान साइकिल सवारों के बीच से गुजरते और नारेबाजी करते लोगों को देखा। कार्यशाला के दौरान चंद्रशेखर ने आगामी कार्यक्रमों और उनके प्रबंधन के संबंध में सभी जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे, जिसमें सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान सहित नवमतदाता संपर्क सहित अन्य कार्यक्रमों के संबंध में निर्देश दिए। 

प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा के लिए मुख्य रूप से चार विषयों पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें एससी एसटी सामाजिक संपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क, महिला विस्तारक योजना और प्रकोष्ठ मोर्चों की रचना के संबध में जानकारी दी। 

कार्यशाला के दौरान कानून मंत्री एंव सांसद अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद बाबा बालकनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सांसद सुखबीर जौनापुरिया और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here