Rajasthan: रीट मेंस लेवल-2 रिजल्ट जारी, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिन्धी सब्जेक्ट्स के कैंडिडेट्स देखें परिणाम

0
10
Rajasthan: Rsmssb declared reet level 2 mains result of english, urdu, punjabi and sindhi subjects

रीट मेंस लेवल-2 का रिजल्ट, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिन्धी सब्जेक्ट्स का रिजल्ट जारी
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अब शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेगा। फिर मेरिट के आधार पर जिला अलॉटमेंट और काउंसलिंग करने के बाद 15 अगस्त तक सफल कैंडिडेट्स को नियुक्तियां दे दी जाएंगी। इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी और सिंधी में प्रदेशभर में जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। उनमें से केवल 10 प्रतिशत को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है। 15 जून तक हिंदी और संस्कृत विषयों का रिजल्ट भी जारी होने की उम्मीद है। 

इन पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

शिक्षक लेवल-2 में अंग्रेजी विषय के 8782 पद, उर्दू विषय में 806 पद, पंजाबी विषय में 272 पद और सिन्धी विषय में 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। रीट लेवल-2 में कुल 7 लाख 53 हजार 23 रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 7 लाख 5 हजार 629 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। जिनकी अटेंडेंस 93.70 प्रतिशत रही थी।  इंग्लिश में 96.80 प्रतिशत,  उर्दू में 97.61 प्रतिशत, पंजाबी में 93.14 प्रतिशत और सिंधी की परीक्षा में 63.10 प्रतिशत अटेंडेंस परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स की रही।

इंग्लिश सब्जेक्ट की कटऑफ 

कैटेगरी – कटऑफ मार्क्स

सामान्य-195.0623

ओबीसी-179.5511

ईडब्ल्यूएस-174.498

एमबीसी-145.7495

एससी-149.1216

एसटी-105.4664

उर्दू सब्जेक्ट की कटऑफ 

कैटेगरी – कटऑफ मार्क्स

सामान्य-187.6667

ओबीसी-180.3849

ईडब्ल्यूएस-167.4722

एमबीसी-56.3333

एससी-41.5238

एसटी-48.7143

पंजाबी सब्जेक्ट की कटऑफ

कैटेगरी- कटऑफ मार्क्स

सामान्य-202.8088

ओबीसी-196.8929

ईडब्ल्यूएस-181.2972

एमबीसी -134.5374

एससी-184.2742

एसटी-118.7362

सिन्धी सब्जेक्ट की कटऑफ

कैटेगरी – कटऑफ मार्क्स

सामान्य-191.7627

ओबीसी-188.7006

एससी-122.6554

एसटी-67.4011

इस तरह चेक करें कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट

परीक्षा परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट्स को राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जाना होगा। जिसके होम पेज पर शिक्षक भर्ती परीक्षा संबंधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। फिर अगले पेज पर कैंडिडेट के लॉगइन संबंधी जानकारी की एंट्री करनी होगी। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा। जिसे प्रिंट,  डाउनलोड और सेव किया जा सकता है।

rajasthan-rsmssb-declared-reet-level-2-mains-result-of-english-urdu-punjabi-and-sindhi-subjects राजस्थान में रीट मेंस लेवल-2 परीक्षा में इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिन्धी सब्जेक्ट्स  का रिजल्ट जारी हो गया है। इंग्लिश में 8782, उर्दू में 806, पंजाबी में 272 और सिंधी सब्जेक्ट में 9 पदों के लिए संख्या से दो गुणा कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here