Jaipur: जोबनेर में बोरवेल के 300 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाने में जुटे ग्रामीण

0
23
Innocent fell into 300 feet deep borewell pit in Jobner, Jaipur

बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने में जुटे ग्रामीण।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोबनेर में एक बार फिर बोरवेल का गड्ढा मासूम की जान के लिए आफत बन गया। शनिवार सुबह सात बजे जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में नौ साल का लक्की खेलते-खेलते करीब 300 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।

घटना के अनुसार जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में बोरवेल को पत्थर से ढक कर छोड़ दिया गया था। सुबह जब बच्चे वहां खेलने पहुंचे तो तभी लक्की बोरवेल में जा गिरा। घटना की जानकारी के बाद सिविल डिफेंस एवं एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण अपनी तरफ से मासूम को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। बोरवेल के अंदर से लक्की की आवाज सुनाई दे रही है। लोग रस्सी के सहारे लक्की तक पानी पहुंचाने में लगे हुए हैं। साथ ही ऑक्सीजन का पाइप भी गड्ढे में डाल गया है, ताकि लक्की को सांस लेने में कोई तकलीफ न हो। 

जोबनेर SDM अरुण कुमार जैन, तहसीलदार पवन चौधरी, जोबनेर DSP मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here