Rajasthan: बाड़मेर में 20 हजार रिश्वत लेते हुए SBI जनरल इंश्योरेंस का कर्मचारी गिरफ्तार, इस एवज में मांगे पैसे

0
12
Rajasthan SBI General Insurance employee arrested for taking 20 thousand bribe in Barmer

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कर्मचारी राजेश कुमार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जालौर एसीबी टीम ने बाड़मेर में एसबीआई के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने बुधवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के कर्मचारी राजेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी कर्मचारी ने पीड़ित से क्लेम के पैसे निकलवाने के बदले में एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जालौर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत ने बताया, पीड़ित ने आरोपी कर्मचारी राजेश कुमार के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ समय पहले उसके भाई की मौत हो गई थी। क्लेम की राशि निकलवाने के लिए उसने आवेदन दिया था, जिसे जारी करने के लिए आरोपी कर्मचारी ने एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित ने आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त 35 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन आरोपी और पैसों की मांग कर रहा था। इस वजह से पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की। एसीबी ने मामले की जांच की फिर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछयाया और एसीबी ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन स्थित एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here