Dausa: IPL पर सट्टा लगा रहे दो सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल और लैपटॉप सहित सामान माल जब्त

0
37
Dausa Police caught two bookies betting on IPL seized goods including mobile and laptop

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे की खाई वाली करते हुए 2 सटोरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से आठ मोबाइल, एक लैपटॉप और लाखों रुपए के हिसाब की एक डायरी जब्त किया है। 

यह है पूरा मामला

दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि आरोपी राहुल प्रजापति (33) और जतिन चंद (50) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के बारे में पुलिस को मुखबिरों ने जानकारी दी थी। सुखधाम धर्मशाला में आईपीएल T20 क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाई वाली कर रहे इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सट्टे में इस्तेमाल उपकरण जब्त किए हैं।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here