Jaisalmer: शालेह मोहम्मद ने महंगाई राहत कैंप में बांटे गारंटी कार्ड, बोले- महंगाई से राहत दिलाना पहला मकसद

0
14
Shaleh Mohammad distributed guarantee cards in inflation relief camp in Jaisalmer

जैसलमेर महंगाई राहत कैंप में शालेह मोहम्मद
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पोकरण विधायक और अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास और जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद शनिवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नाचना पंचायत समिति के मदासर ग्राम पंचायत में और लोहारकी में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए।

गहलोत सरकार की तारीफ

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंप चला रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र के वार्डों में महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन करवाकर लाभ लें।

जनता को अधिक से अधिक लाभ दिलवाने के निर्देश

मंत्री ने इसके साथ ही कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों के कार्य किए जा रहे हैं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी व्यापक प्रचार-प्रसार कर क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार की योजनाओं में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और महंगाई से राहत देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। शालेह मोहम्मद ने कहा कि महंगाई राहत कैंप की वजह से राज्य में आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी समृद्ध होगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहें कैम्प में मौजूद-शालेह मोहम्मद

मंत्री ने कहा कि वहां उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि रेगुलर कैंप में मौजूद रहे और सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करवाएं। साथ ही लाभार्थियों को भी अधिक से अधिक कैंप तक पहुंचने की भी बात कही। इस दौरान नाचना प्रधान अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व सरपंच भंवरलाल विश्नोई, उपायुक्त उपनिवेषन अनिल जैन, उपखंड अधिकारी पोकरण प्रभजोत सिंह गिल, विकास अधिकारी भंवरलाल जाखड़, तहसीलदार रतन भवानी सहित अधिकारी-कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here