Sachin Pilot Hunger Strike Live: पायलट के धरना स्थल पर लगे पोस्टर, वसुंधरा राजे को बनाया अनशन का मुख्य केंद्र

0
17

10:26 AM, 11-Apr-2023

रंधावा की हिदायत पर प्रमोद कृष्ण ने दिया जवाब

प्रमोद कृष्ण का ट्वीट
– फोटो : social media

वसुंधरा राजे के खिलाफ अनशन पार्टी विरोधी कैसे हो गया। अडानी के खिलाफ जब पूरी पार्टी एकजुट होकर लड़ रही है तो वसुंधरा राजे के घोटाले के विरोध में होने वाला अनशन पार्टी विरोधी कैसे हो गया। आचार्य प्रमोद ने लिखा कि किसी भी पोस्टर या बैनर में पार्टी विरोधी कुछ भी नहीं लिखा गया है।

09:44 AM, 11-Apr-2023

Sachin Pilot Hunger Strike Live: पायलट के धरना स्थल पर लगे पोस्टर, वसुंधरा राजे को बनाया अनशन का मुख्य केंद्र

रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी ही सरकार को घेरने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व PCC अध्यक्ष सचिन पायलट के एक दिवसीय अनशन की घोषणा से कांग्रेस में खलबली मची है। प्रदेश प्रभारी को खुलकर बोलना पड़ा की यह पार्टी विरोधी गतिविधि है।

पोस्टर में पार्टी विरोधी कुछ भी नहीं लिखा

इस सब के बीच जब पायलट पर कांग्रेस विरोधी होने के आरोप लगने शुरू हुए तो पायलट ने अपनी सफाई नहीं दी। इसके बाद 11 अप्रैल को धरना स्थल की तस्वीरें सामने आईं हैं। इनसे पायलट की तरफ से स्पष्ट करने का प्रयास किया गया कि अनशन वसुंधरा राजे सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में है। पायलट गुट ने कांग्रेस आलाकमान की नाराजगी और मामले की गंभीरता को समझते हुए अपनी सरकार के खिलाफ एक भी बात नहीं लिखी है। अनशन को पूरी तरह से वसुंधरा राजे पर केंद्रित किया गया है।

11 बजे से 5 बजे तक रहेगा मौन व्रत

सचिन पायलट के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं की बातचीत होने के संकेत हैं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। चूंकि अनशन वसुंधरा राजे के विरुद्ध है, इसलिए पायलट द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप को नकारने का प्रयास किया जा रहा है। पायलट आज 11 बजे से 5 बजे तक मौन व्रत रखने वाले हैं, इस दौरान वो कई जवाब देने से बच जाएंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here