Jaipur: गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प, भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुआ फैसला, पार्टी चलाएगी आंदोलन

0
19
BJP core committee meeting held in Jaipur, party will start agitation

भाजपा कोर कमेटी की बैठक
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर हुई पार्टी कोर कमेटी की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद राजेन्द्र गहलोत और कनकमल कटारा शामिल हुए।

गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प

कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर में चलाए जाने वाले आगामी अभियान और आंदोलनों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया गया।

पार्टी के आगामी कार्यक्रम और आंदोलन की प्लानिंग

बीजेपी पार्टी एक से 10 अप्रैल तक राजस्थान में नमो वॉलिंटियर्स अभियान चलाने जा रही है, जिसमें विस्तारक सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में जाकर फील्ड वर्क करेंगे। पार्टी के सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी आगामी दिनों में अलग-अलग जिलों का प्रवास करेंगे। आदिवासी, ग्रामीण और बॉर्डर एरिया पर खास फोकस रखकर काम किया जाएगा। प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश आंदोलन भी बीजेपी जिला स्तर पर चलाएगी। प्रदेश की गहलोत सरकार के राज में क्राइम ग्राफ, बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, बेरोजगारी, किसान कर्जमाफी, सुसाइड मामले, महिला और दलित अत्याचार, तुष्टिकरण, हिन्दू धार्मिक स्थलों और रैलियों पर हमलों के मुद्दों को बीजेपी जनता के बीच लेकर जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here