Rajasthan: बाड़मेर पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन वज्रघात’, 63 टीमों ने 135 स्थानों पर दी दबिश, 48 बदमाश गिरफ्तार

0
8
अपराधियों के खिलाफ बाड़मेर पुलिस की सख्त कार्रवाई।

अपराधियों के खिलाफ बाड़मेर पुलिस की सख्त कार्रवाई।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिला एसपी दिगंत आनंद की अगुवाई में मंगलवार को अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले भर में ऑपरेशन वज्रघात चलाया गया। 63 विशेष टीमों में शामिल 304 पुलिसकर्मियों ने मंगलवार अलसुबह 135 स्थानों पर दबिश में 48 बदमाशों को गिरफ्तार कर 12 संदिग्ध वाहन और 1200 लीटर अवैध डीजल जब्त किया है।

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्रघात’ चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर, बालोतरा के सुपरविजन और जिले के सर्किल ऑफिसर्स के नेतृत्व में जिले के सभी थानाधिकारियों के साथ कार्ययोजना बनाकर पुलिस की 63 विशेष टीमें बनाई गईं। 304 पुलिस अधिकारियों और जवानों को शामिल कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

कुल 48 अपराधियों को पकड़ने में सफलता

गठित विशेष पुलिस टीमों ने अलसुबह अपराधियों को टारगेट करते हुए 135 सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 48 अपराधियों को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई। जिसमें 4 मफरूर, 5 स्थाई वारंटी, 3 ईनामी अपराधी, 11 विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधी और 9 गिरफ्तारी वारंट के कुल 32 अपराधी गिरफ्तार किए गए। 16 गैरसायल को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

विभिन्न स्थानों से 12 संदिग्ध वाहन जब्त किए गए। एक स्थान पर 1200 लीटर डीजल अवैध अवैध रूप से स्टोरेज किया हुआ था, जिसे ज़ब्त कर कार्यवाही के लिए रसद विभाग को सूचित किया गया। इस कार्यवाही में 2000 हजार रुपए के 2 ईनामी अपराधी लोकेश जाट पुत्र मुकनाराम निवासी जाखड़ों की ढाणी थाना सदर, जुंझाराम जाट पुत्र बाबु राम निवासी रामदेरीया थाना सदर बाड़मेर और 500 रुपए का ईनामी अपराधी जोगाराम जाट पुत्र आसुराम निवासी नांद थाना बाड़मेर ग्रामीण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।  ‘ऑपरेशन वज्रघात’ विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने पूरी मॉनिटरिंग करते हुए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए धरपकड़ कार्रवाई को अंजाम दिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here