
घटना का सीसीटीवी वीडियो
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में दूल्हा और दुल्हन के अपहरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। यह घटना हरमाड़ा इलाके की है, जहां शादी के सिर्फ एक सप्ताह बाद ही लड़की के मायके वाले फिल्मी स्टाइल में नव दंपति को जबरन उठा ले गए। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई। युवक और युवती ने 10 मार्च को ही लव मैरिज की थी, लेकिन लड़की पक्ष इससे खफा था। इस मामले को लेकर दूल्हे के पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
प्रेम विवाह से खफा घरवालों ने फिल्मी स्टाइल में दूल्हा-दुल्हन का अपहरण#Jaipur #Rajasthan #Crime #rajasthan #RajasthanNews #crime #AmarUjala #AmarUjalaNews https://t.co/3dgN83I7Vf pic.twitter.com/Wq2HJve0W2
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 20, 2023
जानकारी के मुताबिक, जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी पृथ्वीराज (22) और डोडाका डूंगर निवासी पूजा योगी (21) ने 10 फरवरी को लव मैरिज की थी। दोनों कई सालों से प्रेम संबंध में थे। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी रचा ली। शादी के बंधन में बंधने के बाद नव दंपति जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगा।
लेकिन 19 फरवरी की दोपहर में लड़की पूजा योगी के परिवार वाले उसके घर पर आए और जबरन मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों पति-पत्नी को चार पहिया गाड़ी में पटककर अपहरण कर वहां से फरार हो गए।
घटना का पता चलने पर लड़के के पिता रामलाल ने हरमाड़ा थाना पुलिस को बेटे और बहू के अपहरण की सूचना दी। फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश और दंपति की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















