Jaipur: MP मीणा ने ब्राह्मण महापंचायत को संदेश भेजकर गहलोत पर साधा निशाना, कहा- सरकार ने मुझे असहनीय दर्द दिया

0
15
वीरांगनाओं के मुद्दे पर सांसद मीणा कर रहे थे विरोध।

वीरांगनाओं के मुद्दे पर सांसद मीणा कर रहे थे विरोध।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर फिर निशाना साधा है। किरोड़ीलाल ने जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत में इकट्ठा हुए लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा – 

इस विप्र महाकुंभ में मेरी आने की बहुत इच्छा थी। लेकिन राजस्थान में आसीन सत्ता ने मुझे ऐसा दर्द दे डाला है कि मैं एम्स और बेंगलुरु के उपचारी चक्रव्यूह से बाहर ही नहीं निकल पा रहा हूं। इसलिए विवशता के चलते मेरी शारीरिक उपस्थिति आपके

बीच नहीं हो पाई है।

सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा का संदेश

डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पत्र लिखकर ब्राह्मण समाज के लोगों को संदेश दिया है। इसमें लिखा है- प्रिय विप्र बंधुओं, जयपुर में आयोजित विप्र महाकुंभ में पधारे आप सभी विप्रगण न सिर्फ शहरी क्षेत्र की उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, बल्कि गांव और देहात की उन पगडंडियों और झोपड़ियों की स्मृतियों को भी अपने साथ लेकर कुंभ स्नान के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में आए हैं, जहां आपने सनातन धर्म का पाठ आदिकाल से सभी वर्गों को पढ़ाया है।

धर्म किसी भी समाज और वर्ग की वह पहली पाठशाला है, जहां वह जीवन जीने के विभिन्न अध्यायों को अपने मन और मष्तिष्क में आत्मसात करके भविष्य के पथ का निर्धारण करता है। सिखाता है कि उसे जीवन का कौनसा मार्ग चुनना है। मैं भलीभांति परिचित हूं कि सभी वर्गों को दिशा देने के पवित्र उद्देश्य के बाद भी विप्र बंधु आधुनिक युग में अनेकों समस्याओं के झंझावातों से जूझने को विवश हैं। दशकों से चली आ रही व्यवस्था ने उन्हें हाशिए पर खड़ा कर दिया है। 

इस हाशिए पर उन्हें न सिर्फ़ अपना बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी अंधेरी खाई में गिरता दिखाई दे रहा है। मेरे मन में प्रबल इच्छा थी कि आप सभी गुणीजनों के साथ इस महाकुंभ में स्नान करुं, लेकिन राजस्थान में आसीन सत्ता ने मुझे ऐसा असहनीय दर्द दे डाला है कि मैं एम्स और बैंगलुरू के उपचारी चक्रव्यूह से बाहर ही नहीं निकल पा रहा हूं।

विवशता के चलते मेरी शारीरिक उपस्थिति आपके बीच नहीं हो पाई है, लेकिन संदेश की शक्ल में आत्मिक उपस्थिति आपके साथ और आपके बीच ही है। विप्र महाकुंभ में पधारे सभी विप्र बंधुओं को हृदय से नमन के साथ- साथ मेरी अनंत अखंड और अविराम शुभकामनाएं हैं।

10 मार्च से बिगड़ी है सांसद डॉ किरोड़ीलाल की तबियत

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को 10 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहीद रोहिताश लाम्बा की वीरांगना पत्नी मंजू से मिलने अमरसर अस्पताल जा रहे थे। तभी समोद पुलिस थाने के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा को रोक लिया।

पुलिस और सांसद किरोड़ी लाल समर्थकों में नोकझोंक भी हुई और पुलिस किरोड़ी लाल मीणा को जबरन जीप में डालकर ले गई। इसके बाद सांसद किरोडी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ गई। किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मुझे मारने की कोशिश की। इसके बाद से ही डॉ किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस अस्पताल के बाद दिल्ली के एम्स पहुंच गए। उन्होंने बेंगलुरु में भी इलाज लिया है। कई तरह की जांचें करवाई गई हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here