Rajasthan: पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से मारपीट का मामला, रक्षा मंत्री सिंह ने सीएम गहलोत से की बात

0
14
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अशोक गहलोत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अशोक गहलोत
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते रविवार को पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। वीरांगनाएं सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहीं हैं। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन कर बात की। इस दौरान सीएम गहलोत ने उन्हें मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  

दरअसल, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में राजस्थान के कई जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान राज्य सरकार ने शहीदों के परिवारों से कई वादे किए थे, लेकिन शहीदों की विधवाओं का कहना है कि ये वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर विधवाएं बीते रविवार को अशोक गहलोत से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया। इस दौरान पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों ने विधवाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान दो महिलाओं को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा।    

इसी के विरोध में शहीदों की विधवाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को  राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने पायलट से कहा कि राज्य सरकार ने 2019 में हुए आतंकी हमले के बाद शहीदों के परिवारों से किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। पायलट ने वीरांगनाओं की मांगों पर विचार करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा है।

सचिन पायलट ने अपने पत्र महिलाओं को उनका हक दिए जाने के बात कही। साथ ही मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग भी की है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here