Politics: पीसीसी चीफ डोटासरा ने नियुक्त किए 122 मंडल अध्यक्ष, नौ जिलों में दी गईं संगठनात्मक नियुक्तियां

0
29
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के 122 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश के नौ जिलों में ये नियुक्तियां की गई हैं। इनमें बीकानेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर, सिरोही और टोंक जिलों के मंडल शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक कार्य में जुट जाने का आह्वान किया है। देखें लिस्ट…

नौ जिलों में 122 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए…

अलवर जिले में 33, बीकानेर में 11, चित्तौड़गढ़ में 11, डूंगरपुर में 22, झालावाड़ में 11, जोधपुर में 11, सिरोही में 11, टोंक में 12 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।


 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब तक 840 मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां कर चुकी है। मौजूदा 122 मंडल अध्यक्ष की लिस्ट से पहले तीन और लिस्ट जारी की जा चुकी हैं।

इससे पहले तीसरी लिस्ट में 107, दूसरी लिस्ट में 243 और पहली लिस्ट में 368 मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here