
नई आबकारी नीति का हो रहा विरोध।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू होने से पहले विवादों में आ गई है। नई नीति में प्रदेश में शराब और बार कल्चर को बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अंग्रेजी शराब और बियर सस्ती हो जाएगी, वहीं देसी शराब की कीमतों में इजाफा होगा।
अब बार लाइसेंस तीन महीने के लिए जारी होगा इसे शॉर्ट टर्म लाइनसेंस नाम दिया गया है। एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति में ये बदलाव किए गए हैं। राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी और जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन सम्पूर्ण शराबबंदी आंदोलन के लोग इसके विरोध में खड़े हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान की गहलोत सरकार ने नई आबकारी नीति में बदलाव किए हैं। जिसके तहत देश में बनने वाली अंग्रेजी शराब पर लगने वाली अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी को खत्म करने का फैसला किया गया है। वहीं, दूसरी तरह देसी शराब की कीमते बढ़ाई हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















