Rajasthan: प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू का पारा माइनस में पहुंचा, बढ़ेगा शीतलहर का प्रकोप

0
31
राजस्थान में सर्दी का मौसम

राजस्थान में सर्दी का मौसम
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार रात कई जगहों का पारा जमाव बिंदू पर पहुंच गया। प्रदेश में माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। माउंट आबू में तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सर्दी ने सितम ढाहना शुरू कर दिया है। ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचने लगेंगी। जिससे नए साल के मौके पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पूरे प्रदेश में ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं शेखावटी में सर्दी ज्यादा रहेगी। शीतलहर और कोहरा का असर हावी रहेगा। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में शीतलहर से सर्दी बढ़ेगी।

शहरों का तापमान

फतेहपुर का पारा 0, सीकर का 0.5, नागौर का 1.7, जैसलमेर का पारा 7.3, बीकानेर का पारा 3.4, चूरू का पारा 2.5, जयपुर का पारा 6.6 , श्रीगंगानगर का पारा 5. 6, उदयपुर का पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here