
बाल सुधार गृह (सांकेतिक तस्वीर) ।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार की रात छह बाल कैदी फरार हो गए। ट्रांसपोर्ट नगर थाने के थानाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने बुधवार को बताया कि बाल सुधार गृह से बीती रात छह बाल कैदी फरार हो गये। उनके अनुसार फरार बाल कैदियों में से दो बालिग जबकि चार नाबालिग हैं।
उन्होंने बताया कि छह बाल कैदियों में से चार बाल कैदी दीवार तोड़ कर भाग गए जबकि दो बाल सुधार गृह में लगे अनुबंधित गार्डों की कथित संदिग्ध भूमिका के चलते भाग निकले। उन्होंने बताया कि छह में से एक बाल कैदी के खिलाफ हत्या, वहीं दो के खिलाफ हत्या का प्रयास और अन्य के खिलाफ पॉक्सो और चोरी के मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह की रिपोर्ट के आधार पर किशोर न्याय (बाल देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















