देवगढ़ पुजारी हत्याकांड: आश्रितों को 20 लाख की सरकारी सहायता, एक बेटे को संविदा पर नौकरी देने पर बनी सहमति

0
5
देवगढ़ पुजारी हत्याकांड

देवगढ़ पुजारी हत्याकांड
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राजसमंद के देवगढ़ के पुजारी नवरत्न की शनिवार को मौत हो गई थी। अब सरकार ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये सहायता राशि देने का एलान किया है। इसके साथ ही मृतक के एक बेटे को संविदा पर नौकरी देने पर सहमति बनी।

बता दें कि 20 नवंबर को देवगढ़ उपखंड क्षेत्र की विजयपुरा ग्राम पंचायत के पुजारी और उसकी पत्नी पर बदमाशों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया था। इस हमले में पुजारी नवरत्न और उनकी पत्नी झुलस गए थे। दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान पुजारी नवरत्न प्रजापत का निधन हो गया। शनिवार को जैसे ही पुजारी का शव देवगढ़ पहुंचा, ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात 10 बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

ग्रामीण 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे थे। हालांकि, 20 लाख रुपये पर सहमति बनी। इस दौरान राजसमंद सांसद दीया कुमारी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी मौजूद रहे।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here