Rajasthan: पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर थी रंजिश, सांसद के गनमैन ने दो को मारी गोली, जानें मामला?

0
10
गोलीकांड के बाद आरोपी गनमैन ने सरेंडर कर दिया था।

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान के भरतपुर जिले की सांसद रंजीता कोली  के गनमैन ने अपने पड़ोसी पर गोली चला दी थी। गोली  महिला और उसके बेटे को लगी थी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, उसके बेटे का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई।

पुलिस ने बताया कि गनमैन की पत्नी का पड़ोसी साहब सिंह के चचेरे भाई ने अश्लील वीडियो बना लिया था। साथ ही उसके कुछ अश्लील फोटो भी ले लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। बीते छह महीने से यह मामला चल रहा था। जिसे लेकर दोनों परिवारों में रंजिश थी। 

गुरुवार शाम को भरतपुर सांसद रंजीता कोली के गनमैन (राजस्थान पुलिस का सिपाही) नितेश ने जमना देवी (60) और उसके बेटे साहब सिंह (60) के गोली मार दी थी। गोली लगने से जमना देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि साहब सिंह पेट में गोली लगने से घायल हो गया। उसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने बयाना थाने में सरेंडर कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितेश की दो साल पहले नौकरी लगी थी। जब वह ट्रेनिंग कर रहा था तब साहब सिंह के परिवार का उसके घर आना जाना था। इस दौरान साहब सिंह के चाचा का लड़का दीपक भी उसके घर आता था। इसके बाद नितेश ने अपनी साली की शादी दीपक से तय कर दी। दोनों की सगाई भी हो गई थी। 

करीब छह महीने पहले नितेश को पता चला कि दीपक ने उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो बना लिए हैं। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। यह बता पता चलते ही नितेश ने सगाई तुड़वा दी। इस बाद पर दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान भी साहब सिंह ने फायरिंग कर दी थी। उसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। 

गुरुवार को नितेश को बुखार था। ऐसे में इलाज कराने के लिए सांसद ने उसे घर भेज दिया। वह पहुंचा तो साहब सिंह सहित कुछ लोग उसके घर के बाहर ताश खेल रहे थे। नितेश ने उनसे ऐसा करने के लिए मना किया। इसी बात पर साहब सिंह और नितेश का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नितेश ने अपनी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। उसने कुछ सात गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली साहब सिंह और एक गोली उसका मां जमुना देवी को लगी। जिसमें जमुना की मौके पर ही मौत हो गई।  साबह सिंह का जयपुर में इलाज चल रहा है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here