इस वजह से यूपी के इस क्षेत्र में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल कॉलेज, पढ़े पूरी ख़बर – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

यूपी के लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में आज यानि गुरुवार को क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। इसको लेकर डीएम ने आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं। दरअसल गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। गोला विधानसभा के विधायक अरविन्द गिरि के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसके बाद से इस सीट पर मतदान कराने का फैसला लिया गया था। गुरुवार सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। बूथों पर लोग पहुंचने लगे और मतदान ने रफ्तार पकड़ ली।

तीन लाख 91 हजार मतदाता यहां से चुनाव लड़ रहे सात प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला ईवीएम में बटन दबाकर करेंगे। इस चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के अमन गिरी और सपा के विनय तिवारी के बीच सीधा मुकाबला है। गोला उपचुनाव के लिए 221 मतदान केंद्रों पर 441 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 54 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी यहां तैनात है। मतदान को लेकर पूरे जिले में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी स्कूल कॉलेज बंद हैं। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों पर भी अवकाश घोषित किया गया है, जिससे मतदाता भूतों पर जाकर वोट डाल सकें। गुरुवार को मतदान शुरू होते ही एवं महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, सीडीओ अनिल सिंह ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here