बॉलीवुड को बहरा और गूंगा बताया ,विवेक अग्निहोत्री.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के बड़े खिलाड़ियों की इकोनॉमिक्स पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वे सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्मों से क्यों नहीं सीख पाते। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को बहरा और गूंगा बता दिया।

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने इस साल सुपरहिट रह चुकी साउथ फिल्मों आर माधवन की ‘रॉकेट्री’, निखिल सिद्धार्थ की ‘कार्तिकेय 2’, और ऋषभ शेट्टी की नवीनतम कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’  का हवाला देते हुए हिन्दी सिनेमा को आइना दिखाया है।

विवेक अग्निहोत्री ने साधा निशाना

साउथ सिनेमा की तारीफ की

ट्वीट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- बिना स्टार वाली 4 छोटी फिल्में, कोई मार्केटिंग या डिस्ट्रीब्यूशन सपोर्ट नहीं – #TheKashmirFiles, #Kartikeya2, #Kantara & #Rocketry ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 800 करोड़ कमाए। 75 करोड़ से कम 4 फिल्मों के निर्माण की कुल लागत है। क्या बॉलीवुड अंधा, बहरा और गूंगा है कि वे साधारण गणित नहीं समझते और सीखते हैं?

उन्होंने कहा कि इस साल रिलीज हुई साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्में अपनी योग्यता और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर हिट हुईं। इन फिल्मों को बड़े पैमाने पर नहीं बनाया गया था और न ही इनकी कोई भारी मार्केटिंग की गई थी। साउथ की इन फिल्मों ने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया। अपनी बात के समर्थन ने द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने और भी तर्क दिए।

ऋषभ शेट्टी को दी बधाई

बता दें कि बता दें कि हाल ही में विवेक ने 22 अक्टूबर शनिवार की रात को अपने ट्विटर अकाउंट पर कांतारा को ‘मास्टरपीस’ बताया। फिल्म देखने के बाद अपनी कार में थिएटर से घर वापस जाने के बाद, विवेक ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि कांतारा एक अनूठा अनुभव है, उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इस तरह की फिल्म नहीं देखी है। विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि फिल्म कला और लोककथाओं से भरी है, उन्होंने कहा कि वह ऋषभ को बधाई देने के लिए बुलाएंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here