आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में पहुंचे बड़े बड़े सुपर स्टार..   – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

शनिवार रात बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार समेत कई सितारे इस पार्टी का हिस्सा रहे। सोशल मीडिया पर जमकर तस्वीरें वायरल हो रही है।

: देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं। 24 अक्टूबर यानी सोमवार को दिलावी का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में बॉलीवुड में भी लगातार सितारों का प्री-दिवाली सेलिबेशन देखने को मिल रहा है। शनिवार को बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान पूरा बॉलीवुड इकट्ठा हुआ। अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार समेत कई सितारे दिवाली पार्टी की रौनक बढ़ाते नजर आए।

अमिताभ बच्चन

आनंद पंडित की दिवाली पार्टी अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। इस दौरान बिग बी प्रिंटेड सिल्क कुर्ता और पैजामा में नजर आए। आनंद पंडित के साथ अमिताभ बच्चन ने दिवाली पूजा भी की।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन इस पार्टी में पहुंचे। इस मौके पर ऋतिक कैजुअल लुक में नजर आए। इस दौरान उन्होंने  आनंद पंडित और उनकी वाइफ के साथ पोज दिए। 

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में नजर आए। इस दौरान ऑफ व्हाइट कुर्ता पैजामा में दिखाई दिए। अक्षय ने भी प्रोड्यूसर आनंद पूजा की।

अजय देवगन और काजोल

बॉलीवुड का पावर कपल अजय देवगन और काजोल भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। काजोल जहां पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आई तो वहीं, अजय ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए।

अनुपम खेर

आनंद पंडित की इस पार्टी में अनुपम खेर का देसी अंदाज देखने को मिला। व्हाइट कुर्ते पजामे के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने दिखे।

कृति सेनन

इस मौके पर कृति खूबसूरत लहंगे में नजर आई। ‘परम सुंदरी’ के इस ट्रेडिशनल अवतार को देख हर कोई दंग रह गया। कृति ने इस लुक में न्यूड मेकअप कैरी किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा रेड एंड ब्लैक कुर्ता पजामा में शानदार दिखे।

अंकिता लोखंड और विक्की जैन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ आनंद पंडित की दिवाली पार्टी का हिस्सा रही। इस दौरान ये कपल ट्रेडिशनल लुक अवताज में नजर आया। अंकिता जहां व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में दिखीं तो वहीं, विक्की क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए। 

अदिति राव हैदरी 

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इस पार्टी में बेहद स्टनिंग नजर आई। रेड एंड ब्लू कलर के इस लहंगे में एक्ट्रेस ने सबका दिल जीता। इस लुक के साथ ब्रॉज आई मेकअप, न्यूड मेकअप के साथ रेड कलर की न्यूड लिपस्टिक कैरी की।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here