अगर आपको चाहिए गठिया दर्द से आराम,तो करें ये उपाए – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

गठिया में होने वाला दर्द असहनीय होता है। जिससे पेन किलर्स ही राहत दिलाते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो गठिया और इसके दूसरे लक्षणों जैसे- अकड़न लालिमा से भी राहत दिलाते हैं।

बढ़ती उम्र अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ के साथ आर्थराइटिस भी शामिल है। हालांकि इस बात पर पूरी तरह से सहमति नहीं जताई जा सकती क्योंकि अब कम उम्र के लोग भी इन समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। गठिया यानी अर्थराइटिस एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिसमें व्यक्ति की हड्डियों और जोड़ों असहनीय दर्द होता है। जिसके लिए उन्हें दवाइयां और कई बार तो सर्जरी तक का सहारा लेना पड़ता है। ये समस्या ऐसी है कि प्रभावित अंग को छूने पर भी दर्द होता है। अगर गठिया बहुत खतरनाक स्टेज पर नहीं है, तो कुछ घरेलू उपायों से भी इससे राहत पा सकते हैं। इन उपायों की मदद से गठिया में होने वाले दर्द के साथ ऐंठन और लालिमा की समस्या भी दूर की जा सकती है।

अर्थराइटिस के दर्द से आराम पाने के घरेलू उपाय

1. हल्दी 

हल्दी दर्द दूर करने का बहुत ही कारगर इलाज है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो दर्द के दर्द में आराम दिला सकता है। तो गठिया दर्द कम करने के लिए बेहतर होगा आज से ही रोजाना 1 गिलास हल्दी वाला दूध पीना शुरू कर दें। 

2. अदरक 

गठिया के दर्द को दूर करने में अदरक का सेवन भी बेहद फायदेमंद है। अदरक में दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं। तो गठिया के दर्द को कम करने के लिए रोजाना अदरक के रस में जीरा और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे दर्द से में बहुत आराम मिलेगा। 

3. सरसों का तेल

गठिया के दर्द को कम करने में सरसों का तेल तो सबसे प्रभावी उपाय है। इसके लिए सरसों तेल को हल्का सा गर्म करें। आप चाहें तो इसमें लहसुन की कलियां भी डाल सकते हैं अब इस तेल से प्रभावित हिस्से की मालिश करें। इस तेल की मालिश से जोड़ों में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे दर्द से निजात मिलता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here