उत्तराखंड के इन ज़िलों में मौसम विभाग ने ज़ारी किया भारी बारिश का अलर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शनिवार एवं रविवार को कुमाऊं के सभी जिलों एवं गढ़वाल के लगते जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, शुक्रवार को भी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं दस और 11 अक्तूबर को भी प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक आठ और नौ अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। गढ़वाल के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी आदि जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मानसून के बारे में उन्होंने बताया कि इस बार मानसून उत्तराखंड से देरी से विदा हो रहा है। उत्तरकाशी, देहरादून समेत अन्य कई जिलों के कुछ हिस्सों से ब्लू लाइन क्रॉस की है।

देहरादून में लुढ़का पारा, सर्दी का अहसास देहरादून में बारिश की वजह से रात को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं दून का तापमान भी अब कम होने लगा है। दून में गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री था, वह सामान्य से एक डिग्री कम 28.7 चला गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। मसूरी में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here