यहां जानें किन सितारों ने घटाई अपनी फीस? – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

फिल्मी पर्दे पर आए हफ्ते एक के बाद एक बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। ऐसे में कुछ हिट साबित हो रही है तो वहीं कई मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हो रही है। ऐसे में फिल्म स्टार्स को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

किसी भी फिल्म को बनाने के लिए सबसे पहले ये बात तय की जाती है कि फिल्म का कितना बजट हैं। अपनी फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स जी-जान लगा देते हैं। फिल्म की कहानी से लेकर मूवी का सेट, फिल्म अभिनेता समेत हर चीज पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। ये सच जितना बड़ा अभिनेता उतनी ही बड़ी उनकी फीस की रकम भी होती है लेकिन, कई बार फिल्में फ्लॉप साबित होती है। ऐसे में अभिनेता को भारी नुकसान का भी सामना करना पढ़ता है। दरअसल, लगातार फिल्में फ्लॉप देने के बाद उनकी फीस में कटौती होती है। ऐसे में उन्हें अपने फिक्स अमाउंट से काफी नीचे जाना पड़ता है। इस लिस्ट में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी फिल्में पर्दे पर फ्लॉप हुई और फिर फीस में भी करोड़ों का नुकसान हुआ।

आयुष्मान खुराना

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं आयुष्मान खुराना की। इन दिनों एक्टर अपनी फीस को लेकर काफी चर्चा में है। आयुष्मान खुराना की फीस 25 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये पर आ गई है, जिसकी वजह है अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म का फ्लॉप होना। आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने आयुष्मान से उनकी फीस कम करने को कहा और इस मुश्किल वक्त में उनसे सपोर्ट मांगी, वहीं आयुष्मान ने भी इस पर सहमति जता दी। आयुष्मान को अब एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये मिले  है

अक्षय कुमार

खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर खबर सामने आई थी कि उन्होंने आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अपनी फीस घटा दी है। ऐसा उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर्स के कहने पर किया है।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 के फ्लॉप होने के बाद एक्टर की फीस में भी कटौती हुई है। खबरों की माने तो उनकी आने वाली के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें अपनी फीस में 50 फीसदी घटाने को कहा। इतना ही कहा टाइगर को बताया है कि वो अपनी हर फिल्म के लिए 17-20 करोड़ के बीच चार्ज करें।

सलमान खान

Photo / twitter

सलमान खान ने टाइगर 3 के लिए अपनी फीस 15 प्रतिशत कम कर दी। इतना ही नहीं खबर है कि उन्होंने फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का हिस्सा बनने के लिए केवल 125 करोड़ रुपये फीस ली है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लो बजट फिल्मों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी फीस भी कम कर दी है। फिल्म थैंक गॉड में उन्होंने केवल 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here