अगर आपके भी झड़ते है बाल ,तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

बारिश हो या सर्दियों का मौसम आपको बाल झड़ने की समस्या कभी भी हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों को अपना सकते हैं। इन बेहतरीन नुस्खों से आपको तुरंत फर्क दिखेगाबालों की केयर करने के लिए हम कई कोशिशें करते हैं, लेकिन बालों से जुड़ी समस्याएं अक्सर हर किसी में कॉमन होती हैं। जैसे रूसी का होना, बालों का टूटना या फिर बूरा तरह से झड़ना। बदलते मौसम में अक्सर लोग बालों के झड़ने से परेशान रहते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों को अपना सकते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर निकिता कोहली भी अपने इंस्टाग्राम पर इन नुस्खों के बारे में बता चुकी हैं। देखिए, झड़ते बालों से छुटकारा पाने के कुछ देसी नुस्खे-

1) गुड़हल का फूल- झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल के फूल और पत्तियों को पीस कर एक पेस्ट बनाएं और फिर इसमें दही को अच्छे से मिक्स करें। इसकी स्मूद कंसिस्टेंसी हो जाने के बाद इसे अपने बालों पर अच्छे से अप्लाई करें। कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर गुनगुन पानी और शैम्पू से अपने बालों को साफ करें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में एक से दो बार अजमाएं। 

2) एलोवेरा- बालों और स्किन दोनों के लिए एलोवेरा बेहतरीन है। इसकी एक पत्ती को लें और अच्छे से धोएं। फिर इसके जेल को अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें। एक घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से बालों को साफ करें।

 3) प्याज का रस- बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसे अप्लाई करने के लिए ब्लेंडर में प्याज डालें और फिर इसके गूदे से रस निकालें। अब एक कटोरी में रस रखें और रूई की मदद से इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और  फिर पानी से वॉश करें। हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार लगाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here