Rajasthan: प्रदेश में बनेगा शांति और अहिंसा विभाग, गांधी से युवा प्रेरित हो, इसके लिए किए जाएंगे ये प्रयास

0
11
राजस्थान में बनेगा शांति और अहिंसा विभाग

– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

गहलोत सरकार शांति और अहिंसा विभाग का गठन करने जा रही है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण में अलग से इसकी घोषणा की थी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले दिनों कैबिनेट में प्रदेश में शांति और अहिंसा विभाग के गठन के प्रस्ताव को पास किया गया था। कैबिनेट में प्रस्ताव तैयार किया गया। फिर राज्यपाल कलराज मिश्र के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। 
बता दें कि राज्य में इससे पहले शांति और अहिंसा निदेशालय खोला जा चुका है लेकिन अब अलग से मंत्रालय भी बनेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने इसको लेकर कहा कि मौजूदा दौर में युवाओं को गांधी के विचारों से अधिक से अधिक जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए राजस्थान सरकार शांति और अहिंसा विभाग अलग से विभाग बना रही है। 

क्या होगा विभाग का काम

विभाग का उद्देश्य है कि युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े घटनाक्रम को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए गांधी के जीवन दर्शन को लेकर चित्र प्रदर्शन लगाने और उनसे जुड़े साहित्य का प्रकाशन किया जाएगा स्कूली बच्चों को बापू के जीवन से रूबरू कराने के लिए अन्य प्रदेशों में भी ले जाया जाएगा। इसके साथ ही शांति और अहिंसा विभाग दलितों के उत्थान के लिए काम भी करेगा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here