अगर आप गर्दन पर हो रही टैनिंग से परेशान, तो करे ये उपाए – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

गर्मियों में और पसीने की वजह से अक्सर स्किन टैन हो जाती है. इसका सबसे ज्यादा असर गर्दन पर पड़ता है. धीरे-धीरे गर्दन काली पड़ना शुरू हो जाती है. काली गर्दन की वजह से कई बार आपको सबके बीच शर्मिंदगी महसूस होती है. अगर आप भी गर्दन पर हो रही टैनिंग से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप कुछ ही दिनों में गर्दन को बिल्कुल साफ कर पाएंगे.

गुलाब जल, कच्चा पपीता और दही

गर्दन पर लगी टैनिंग को हटाने के लिए आप कच्चे पपीते को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिला लें. अब इस पेस्ट में थोड़ा सा दही भी मिला लें. इस घोल को अपनी गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद स्क्रब कर लें. ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपकी गर्दन साफ हो जाएगी.

हल्दी, दूध और बेसन का इस्तेमाल

गर्दन को साफ करने के लिए आप हल्दी, दूध और बेसन के घोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध मिला लें. अब इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर स्क्रब करें.

बेसन और नींबू

बेसन और नींबू की मदद से भी गर्दन पर लगी टैनिंग को साफ किया जा सकता है. इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक नींबू का रस मिला लें. इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें.

शहद और नींबू

गर्दन की टैनिंग को साफ करने के लिए आप शहद और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिला लें. इस पेस्ट को गर्दन पर जमा टैनिंग पर मलें. इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. बाद में पानी से धो लें.

बेकिंग सोडा और गुलाब जल

बेकिंग सोडा और गुलाब जल की मदद से भी गर्दन पर जमा टैनिंग को साफ किया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में फिटकरी, बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिक्स कर लें और गर्दन के काले हिस्से पर लगा लें. थोड़ी देर बाद इसे साफ पानी से धो लें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here