घर पे ही बनाए एप्पल कस्टर्ड, जानें आसान रेसिपी – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

आप चीनी को गुड़, स्टीविया या शहद जैसे नेचुरल स्वीटनर से यह डिश बना सकते हैं। इस आसान रेसिपी को ट्राई करें। बच्चे अगर आइसक्रीम खाने की जिद्द करें, तो आप इस हेल्दी डिश को उन्हें खिला सकते हैं।सेब कस्टर्ड एक दिलचस्प और स्वादिष्ट डिश है, जिसे ताजे सेब और कस्टर्ड पाउडर से बनाया जाता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। यह डिश सभी उम्र के लोगों को पसंद आएगी। आप चीनी को गुड़, स्टीविया या शहद जैसे नेचुरल स्वीटनर से यह डिश बना सकते हैं। इस आसान रेसिपी को ट्राई करें। बच्चे अगर आइसक्रीम खाने की जिद्द करें, तो आप इस हेल्दी डिश को उन्हें खिला सकते हैं। इस रेसिपी के लिए आपको बस चार सामग्री चाहिए- सेब, दूध और कस्टर्ड पाउडर और अपनी पसंद का स्वीटनर। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी- 

एप्पल कस्टर्ड बनाने की सामग्री- 
1 सेब
1/4 कप कस्टर्ड पाउडर
1/2 लीटर दूध
1/4 कप चीनी

एप्पल कस्टर्ड बनाने की विधि- 
कस्टर्ड पाउडर को 1/4 कप दूध के साथ एक बाउल में मिलाकर घोल तैयार कर लें और अच्छी तरह चला लें। एक पैन में बचा हुआ दूध उबाल लें। जब यह उबलने लगे, तो आंच को कम कर दें, कस्टर्ड का घोल डालें और तब तक हिलाएं जब तक कि सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। चीनी डालें, घुलने तक मिलाएँ और आँच बंद कर दें। कस्टर्ड को ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में रख दें। सेब का छिलका छीलकर टुकड़ों में काट लें। परोसने से पहले सेब को कस्टर्ड के साथ मिलाएं। बेहतरीन स्वाद के लिए ठंडा परोसें। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसमें ड्राय फ्रूट्स भी एड कर सकते हैं। आप इसे जमाकर आइस्क्रीम की तरह भी खा सकते हैं। बच्चों को यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here