Ganesh Chaturthi 2022 : इश्किया गणेश मंदिर, जहां बप्पा प्रेमी जोड़ों की अधूरी लव स्टोरी करते हैं पूरी

0
12

आज  31 अगस्त को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में बप्पा के भक्त उनके दरबार में पहुंचेंगे। ऐसे तो देश में कई गणेश मंदिर हैं लेकिन हम आपको भगवान के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े अपनी प्रेम की अर्जी लगाने पहुंचते हैं। मान्यता है कि देवा प्रेमियों के प्रेम की नैया पार लगाते हैं। यही वजह है कि राजस्थान के इस मंदिर में स्थापित गणेश को ‘इश्किया गणेश’ कहते हैं।

100 साल पुराना है ये मंदिर

इश्किया गणेश मंदिर राजस्थान के जोधपुर शहर में है। ये मंदिर 100 साल पुराना है। इस चमत्कारी मंदिर की मान्यता है कि अगर कोई प्रेमी जोड़ा यहां आकर बप्पा के दर्शन करता है तो उनका प्रेम जरूर पूरा होता है। इसके साथ ही उनकी सारी मुरादें तुरंत ही पूरी होती हैं। इसके अलावा जिन लोगों की शादियां नहीं होती हैं, उनके परिवार वाले भी यहां आकर अपने बेटा-बेटियों के लिए मन्नत मांगते हैं।

प्रेमी जोड़े बप्पा के दरबार में लगाते हैं हाजरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि जो भी प्रेमी जोड़ा अपनी मुराद लेकर आता है तो उसका प्रेम जरूर सफल होता है यानी उनकी शादी हो जाती है। वहीं इस मंदिर में वो जोड़े भी बड़ी संख्या में हाजिरी लगाते हैं, जिनके प्यार की नैया बप्पा की वजह से पार लगी है। वे गणेश को धन्यवाद देने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। 

इस मंदिर की मान्यता बहुत है। मूर्ति की प्रसिद्धि राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में भी है। दूर-दूर से प्रेमी अपने साथी के साथ बप्पा के दरबार में आते हैं। इसके साथ ही राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटक भी इश्किया गणेश मंदिर में आकर एक बार जरूर शीश नवाते हैं। 

धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव 

गणेश उत्सव के दौरान तो  ‘इश्किया गणेश’ मंदिर में रोज हजारों प्रेमी जोड़े और अन्य भक्त आते हैं। गणेश चतुर्थी पर मंदिर की सजावट और रौनक देखते ही बनती है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here