हेल्थ ही नहीं, आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है ये फल – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा को उम्र बढ़ने के संकेतों से बचाए रखते हैं। जिससे वहां फाइन लाइन्स या झुर्रियां नजर नहीं आतीं। यहां जानिए सेव कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल कैसे करें।अच्छे स्वास्थ्य के लिए दैनिक आहार में फलों को शामिल करने की सलाह हमेशा से दी जाती है। फलों का सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाना जरूरी है। फलों में अगर सेब की बात की जाए तो इसे सबसे खास माना जाता है। ‘सेब’ आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को कई तरीके से लाभ पहुंचा सकता है। यही कारण है कि इसका प्रयोग कई सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाने लगा है। आइए जानते हैं सेब आपकी स्किन के लिए कैसे काम करता है। अधिक जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

आपकी स्किन के लिए क्यों लाभकारी है सेब?

अच्छी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी सेब के लाभ देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई की रिसर्च के मुताबिक, सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो स्किन पर एंटी-एजिंग प्रभाव दिखा सकता है। इसके साथ ही सेब स्किन की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी सहायता कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण स्किन को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मददगार हो सकता है।

1. स्किन की सूजन कम करता है

अच्छी सेहत के लिए सेब खाने के लाभ तो आपने सुने ही होंगे। इसके साथ ही सेब का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी सूजन की परेशानी जैसे एक्जिमा (त्वचा पर लाल चकत्तों के साथ खुजली और सूजन) और पफीनेस में भी लाभकारी हो सकता है। असल में, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो स्किन से जुड़ी इंफ्लेमेटरी परेशानियों में राहत पहुंचाने का कार्य कर सकता है।

2. त्वचा में निखार लाता है

सेब का उपयोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की रिसर्च में जिक्र मिलता है कि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है। जो एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम कर सकते हैं और स्किन को चमकदार बनाने का कार्य कर सकते हैं।

3. एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर

बढ़ती उम्र के साथ स्किन से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं, जिनमें स्किन पर दिखने वाले एजिंग प्रभाव (जैसे चेहरे पर झुर्रियां) भी शामिल हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है, जो एजिंग के प्रभाव को कम कर झुर्रियों की परेशानियों से बचाव या उन्हें कम करने में सहायता कर सकता है।

4. मुंहासों को दूर करे

सेब का प्रयोग अच्छी स्किन को पाने के साथ ही मुंहासों की परेशानी से बचाव और इसे कम करने के लिए भी किया जा सकता है। सेब में विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी मुंहासों को कम करने में सहायता कर सकता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाया जाता है, जो मुहांसों के कारण होने वाली सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है।

अब जानिए स्किन के लिए कैसे करें सेब का प्रयोग

  • स्किन पर सेब के रस को सीधे प्रयोग किया जा सकता है।
  • सेब के छिलके के पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर पैक की तरह लगाया जा सकता है।
  • आधे सेब को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ते हुए क्लींजर की तरह प्रयोग किया जा सकता है।
  • सेब के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके एप्पल फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है।
  • रोजाना एक सेब का सेवन स्किन को झुर्रियों से बचाने के साथ ही स्किन पर ग्लो लाने में मददगार हो सकता है।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here