यहाँ पढ़े मुख्यमंत्री ने बेहद सख्त लहजे में क्या कहा नशे के कारोबारियों से – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। प्रदेश के गुंडा माफियाओं पर बुलडोजर की कार्रवाई करने के बाद अब सीएम योगी ने नशे के कारोबारियों पर कानून का शिकंजा कसने के लिए यूपी पुलिस को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए उन्हें सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने बेहद सख्त लहजे में कहा किसी माफिया या अपराधी को देश की युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं होगी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे। इसमें संलिप्त माफिया और अपराधियों के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे- सीएम योगी आदित्यनाथ

  • प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते समय सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दुस्तान में युवा पीढ़ी के सामने जो सबसे बढ़ा चैलेंज है वह है नशा।
  • नशे के कारोबारी युवाओं के भविष्य के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। सीएम योगी ने यूपी पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के नशा कारोबारियों के खिलाफ प्रदेश की पुलिस को एक अभियान छेड़ना होगा।
  • मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कोई भी कारोबारी हो अगर वह अवैध और अनैतिक तरीके से युवा पीढ़ी को बरबाद करने के लिए अपनी अनैतिक गतिविधियों को संचालित कर रहा है तो हमे उसके खिलाफ अभियान चलाकर कानून के शिकंजे में उसे कैद करते हुए जितनी सख्ती के साथ उनके मंसूबों को ध्वस्त करना होगा और अपने अभियान को आगे बढ़ाना होगा।
  • सीएम योगी ने कहा कि चाहे वह ड्रग के कारोबारी (Drug Mafia) हों, जहरीली शराब (Poisonous Liquor) के कारोबारी हों या कोई भी इस प्रकार के अनैतिक और अवैध गतिविधि में लिप्त हों जो पूरी युवा पीढ़ी के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हों यह अपने आप में एक राष्ट्रीय अपराध है।
  • अपराध और ऐसे अपराधियों के खिलाफ हमारी एक नई मुहिम शुरु हुई है। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस बल को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ कर कार्य करना होगा। क्यों कि यहां देश और युवा पीढ़ी के भविष्य को बचाने की मुहिम होगी।
  • उन्होंने कहा कि आज हमारी सबसे बड़ी ताकत देश के अंदर हमारे युवा भाई बहन हैं। जिसकी सबसे बड़ी आबादी यूपी में निवास करती है और हम गर्व के साथ कहते हैं कि हमारे पास देश का सबसे अच्छा यूथ है।
  • सबसे जुझारू यूथ है। इस युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमे किसी माफिया या अपराधी को छूट नहीं देनी चाहिए जो इनके साथ खिलवाड़ कर रहा हो।
  • सीएम योगी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है पिछले पांच वर्षों के अंदर यूपी पुलिस जिन कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ी है उन कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक आगे बढ़ाने के साथ ही हम प्रदेश के अंदर कानून का राज स्थापित करने के शासन की मंशा को आगे बढ़ाएंगे।

जब्त होगी नशे के कारोबारियों की संपत्ति

बता दें कि पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि इस अभियान में चिन्हित अपराधियों की संपत्ति भी जब्त किया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर इनके पोस्टर लगाए जाएं ताकि राष्ट्र के खिलाफ अपराध कर रहे अपराधियों को समाज में सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि ये सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं और इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here