हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए सेवन करे ये फल – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

 इस शोध से पता चला कि कीवी में मौजूद पोटेशियम के चलते उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। कीवी के सेवन से पुरुषों के रक्तचाप में कमी पाई गई। इसके लिए उच्च रक्तचाप के मरीज रोजाना कीवी जरूर खाएं।

कोरोना वायरस के चलते लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इससे पहले लोग सेहत पर विशेष ध्यान नहीं देते थे। हालांकि, कोरोना संक्रमण दर कम होने से एक बार फिर लोग पुरानी शैली में जीने लगे हैं। इससे कोरोना का खतरा तो नहीं है, लेकिन अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, खराब दिनचर्या, गलत खानपान, आलस और तनाव की वजह से कई बीमारियों जन्म लेती हैं। इनमें मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय संबंधी बीमारियां होती हैं। इसके लिए सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। जानकारों की मानें तो मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। मोटापा, एक्सरसाइज न करना, शराब का सेवन, धूम्रपान करना, पर्याप्त नींद न लेने की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके अलावा, यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें, एक्सरसाइज जरूर करें और पर्याप्त नींद लें। वहीं, उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कीवी जरूर खाएं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं-

कीवी के फायदे

कीवी में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से ह्रदय सेहतमंद रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना कीवी या कीवी का जूस पीने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इस शोध में 40 वर्ष से अधिक उम्र के धूम्रपान करने वाले लोगों को शामिल किया गया था। उन्हें रोजाना तीन कीवी खाने की सलाह दी गई। इस शोध से पता चला कि कीवी में मौजूद पोटेशियम के चलते उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। कीवी के सेवन से पुरुषों के रक्तचाप में कमी पाई गई। इसके लिए उच्च रक्तचाप के मरीज रोजाना कीवी जरूर खाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here