दोबारा प्रेग्नेंसी पर ट्रोल करने वालों को, देबिना ने मुंह तोड़ जवाब दिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

 बेटी लियाना के जन्म के चार महीने के बाद अब एक बार फिर से टीवी के राम सीता गुरमीत देबिना माता पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं।हाल ही में देबिना बनर्जी को उनकी दोबारा प्रेग्नेंसी के लिए ट्रोल किया गया जिसका एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

 देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दोनों ने हाल ही में दोबारा माता पिता बनने की खबर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। इन दोनों ने अपनी बेटी लियाना के साथ एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की और साथ ही देबिना बनर्जी की प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। देबिना और गुरमीत चौधरी की इस अनाउंसमेंट के बाद जहां टीवी सितारों से उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिली, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इतनी जल्दी दोबारा प्रेग्नेंसी को लेकर ट्रोल करने लगे। लेकिन देबिना ने भी ट्रोल को मुंह तोड़ जवाब देते हुए कमेंट किया है।

चार महीने पहले देबिना बनर्जी की बेटी का हुआ था जन्म

अप्रैल में गुरमीत और देबिना बनर्जी ने अपनी बेटी लियाना का स्वागत किया था। लेकिन जैसे ही देबिना बनर्जी ने अपनी दोबारा प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर की, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ये सोच के सोशल मीडिया पर परेशान होते दिखें कि इतनी जल्दी दोबारा माता पिता बनने का कपल ने कैसे निर्णय लिया। दरअसल हाल ही में देबिना ने अपने फैंस के लिए सवाल जवाब का सेशन रखा था, जिसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि आपको दूसरा बेबी करने से पहले लियाना के साथ थोड़ा समय बिताना चाहिए था। ये मेरी राय है’। जिसका जवाब देते हुए देबिना बनर्जी ने लिखा, ‘अगर ट्विन्स होते तो क्या होता’।

ट्रोल्स के मैसेज देखकर गुरमीत चौधरी भी हुए निराशा

सवाल जवाब के इस सेशन में दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैम अपनी पहली प्रेग्नेंसी में ही आपको बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। आपको नहीं लगता कि आपको दूसरे बेबी के लिए कम से कम साल भर इंतजार करना चाहिए था’। इस ट्रोल का देबिना बनर्जी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ जाएंगे। देबिना ने जवाब देते हुए लिखा, ‘आपका ऐसी स्थितियों में क्या सुझाव होगा। मैं इसे चमत्कार कहूं, या फिर इस बच्चे को अबॉर्ट कर दूं”। इस मामले पर गुरमीत ने भी कहा कि पहले मैंने कमेंट पढ़े थे, लेकिन ट्रोल कर रहे थे लोग तो मैंने छोड़ दिया। मैं और मेरी पत्नी देबिना इस समय को काफी एन्जॉय कर रहे हैं’।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here